सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम ब्रांच की कार्यवाई, बाइक चोरी के नाबालिग सहित आठ आरोपी गिरफ्तार।

टीम द्वारा अलग अलग आ4 मामलों में
कुल आठ आरोपीयों को पकड़ा गया।
*आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07
मोटरसाइकिल,4 नग मोबाइल कुल
कीमती 600000 जप्त किया गया नाम आरोपी

1- दिनेश वर्मा पिता तेजू वर्मा उम्र 20
वर्ष निवासी दयालबंद नारियल कोठी
2- जय प्रकाश वर्मा पिता शालिग्राम
वर्मा उम्र 20 वर्ष दयालबंद नारियल
कोठी
3- मुकेश धीवर पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम
दिवस उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम
रसूला पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा
4- शेख इकबाल पिता शेख इस्माइल
उम्र 29 वर्ष निवासी भारत चौक
तालापारा
5- 4 नाबालिग

सायबर तथा थाना सिविल लाइन से संयुक्त टीम कार्रवाई हेतु रवाना की गई थी टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मगरपारा चौक में मोटरसाइकिल में घूम रहा है और मोटरसाइकिल बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई मौके पर एक लड़का पुलिस टीम को आता देख भागने की फिराक में था जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश दयालबंद का बताया जिसके पास रखें मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अलग अलग जगह से चोरी किये है और ग्राहक की तलाश करने घूम रहा है।

आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से दो नाबालिग सहित दो आरोपी तथा मोटरसाइकिल खरीदार को पकड़ा गया इस तरह मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कुल 5 आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीन मोटरसाइकिल,एक एक्टिवा कुल कीमती 210000 रुपए जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। सभी को गिरफ्तार किया गया।

टीम द्वारा एक अन्य आरोपी से व्यापार विहार बुखारी पेट्रोल पंप के पास 2 नग चोरी के मोटरसाइकिल कुल कीमती 80000 को जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह टीम द्वारा थाना सिविल लाइन ने मामले में चोरी गए 4 नग मोबाइल के साथ चोरी गयी एक्टिवा जप्त की है।

कुल मशरूका कीमती 280000 बरामद किया गया प्रकरण में 02 नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाइन से आरक्षक विकास यादव,राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे,सरफराज खान तथा साइबर टीम से आरक्षक बलबीर सिंह, गोविंद शर्मा, दीपक उपाध्याय,विवेक राय,सत्या पाटले की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *