महापौर की माता का निधन, सीएम बघेल ने जताई संवेदना।


महापौर रामशरण यादव की माताश्री का निधन, गृहग्राम में अंतेष्ठी सम्पन्न हुई
बिलासपुर ! बिलासपुर महापौर रामशरण यादव की माताश्री श्रीमती जगरीबाई यादव का 91 वर्ष की आयु में सुबह 8.00 बजे गृहग्राम घटौली, ब्लाक लोरमी में हुआ, अंतिम संस्कार हुआ। अंतेष्ठी में प्रमुख रूप से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, सभापति शेख नजरूद्दीन, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, बिल्हा विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, बिलासपुर से महेश दुबे, राकेश शर्मा, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, सीताराम जायसवाल, इब्राहिम खान, बजरंग बंजारे, सुरेश टण्डन, लक्की यादव, पंचराम सूर्यवंशी सहित समस्त पार्षद, नगर निगम के पूरे अधिकारी, जोन कमिश्नर, बिलासपुर प्रेस साथीगण, यादव समाज के पदाधिकारी और सामाजिक पदाधिकारी पहुंचे।
निधन का समाचार प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामशरण यादव से फोन पर बात की और शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *