बिलासपुर-विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों के सम्मना बढ़ाया है उनके बैठने के लिए 12 कमरों के निर्माण को स्वीकृति दी है । अभी तक विधायकों के हिसाब से कमरे बने थे लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों के सम्मान के लिए अलग से 12 कमरों के निर्माण काम का शिलान्यास किया है,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यहां विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए बनने वाले 12 कक्षों का शिलान्यास किया। इन कक्षों का निर्माण 10 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी सहित संसदीय सचिव और विधायकगण उपस्थित थे।
