केंद्र सरकार द्वारा शिवतराई को ट्रेनिंग सेंटर बनाये जाने के बाद सांसद ने किया निरक्षण ,तीरंदाजों से की चर्चा।

बिलासपुर – स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर केंद्र की माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार खेलो इंडिया योजना के तहत प्रदान कर रही है
उक्ताशय का विचार सांसद अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शिवतराई (कोटा) में स्वीकृत तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रस्तावित स्थल का निरक्षण करते हुए व्यक्त किए । सांसद अरुण साव आज शिवतराई (कोटा) तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी की उपस्तिथि में स्थल का निरीक्षण किया, प्रशिक्षणरत तीरंदाजों से मुलाकात कर बातचीत की उनकी उपलब्धियों के बारे में जाना साथ ही उनकी तीरंदाजी कला भी देखी । ज्ञातव्य हो कि भारत सरकार द्वारा शिवतराई (कोटा) में वर्षो से संचालित तीरंदाजी सेंटर को मान्यता प्रदान करते हुए तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की है जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त होगा और संसाधनों की भी कमी नही होगी जिससे क्षेत्र के तीरंदाजों को अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकेगा इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण रामलाल साहू , मोहित जायसवाल, लवकुश कश्यप, प्रदीप कौशिक , सुलेश पांडे , दुर्गेश साहू, नरेस्द्र गोस्वामी , गायत्री साहू , रामखुशाल साहू , डॉ. फेकुलाल साहू , घनश्याम दीक्षित , मुरारी गुप्ता , सुजीत नामदेव , सत्यजीत भौमिक , देवेश खत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *