कर्मठ और जिनका पार्टी के प्रति समर्पण है उनको टिकट मिलेगी,पार्टी में कोई नेता अनुपयोगी नही है,कांग्रेस में तो मामला थाने तक जा रहा है।

बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हैंकि पार्टी योग्य नेताओ को टिकट देगी जो कर्मठ है और जिनका पार्टी के प्रति समर्पण है पार्टी के सिद्धांतों को मानने वाले ऐसे नेताओं को टिकट मिलेगी ,पार्टी के लिये कोई नेता अनुपयोगी नही है ,टिकट किसी एक मिलती है पद किसी एक को मिलता है लेकिन मंतभेद नही होता कांग्रेस में पद के लिए चाकूबाजी हो रही है मारपीट हो रही है एक दूसरे के खिलाफ मामला थाने में दर्ज करा रहे है । डी पुरंदेश्वरी ,शिव प्रकाश ,और नितिन नबीन आ लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की योजना और चर्चा हो रही इसको तेज करने पर मीटिंग में चर्चा होगी, सरकार के कामकाज कोलेकर पूर्व मंत्री ने जमकर हमला बोला कहा किसान विरोधी सरकार में कई तरह के माफिया के साथ जंगल माफिया और अब धान माफिया सक्रिय है,सरकार के पास विकास के लिए पैसे नही है कर्ज में सरकार डूबी है, उनका राजस्व मंत्री खुले आम एक कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है, कैम्प और डीएमएफ फंड का फैसला पचास प्रतिशत पर हो रहा है, इसका मतलब है मंत्री विधायक बंधवा है मंत्री के पहले विधानसभा सभा अध्यक्ष ने भी इशारो में ये बात कही है , पूर्व मंत्री के स्वागत के लिए राजेंद्र शर्मा, वी रामाराव, पार्षद उमेश चंद्रकुमार, पार्षद राजेश सिंह, धर्मेन्द्र दास,संजय मुरारका, राकेश तिवारी, बॉबी ,शरद भरत,विक्रम,सूरज सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता पहुंचे थे ,रामाराव ,उमेश चंद्रकुमार, राजेश सिंह ,धर्मेन्द्र दास ,राकेश तिवारी ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन के मुद्दे पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *