बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आना 25 को तय हो गया है ,कलेक्टर साराँश मित्तर ने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ,महापौर रामशरण यादव ,सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान , शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे , आयुक्त नगर निगम अजय त्रिपाठी सभापति शेख नजरुदीन सहित अन्य जनप्रतीनिधि और अधिकारी मौजूद थे । कलेक्टर साराँश मित्तर ने सभी चर्चा के बाद ये तय हुआ कि पहले सीएम तिफरा ओवहब्रिज , व्यपार विहार के तारामंडल, स्मार्ट सिटी रोड ,के साथ अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कोनी के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो बजे दिल्ली बसे बिलासपुर पहुंचेंगे। अटल विश्वविद्यालय के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम पर्यटन मंडल के अध्यक्ष ने कलेक्टर साराँश मित्तर बसे अलग से बात कर जुड़वाय क्योंकि अटल विश्वविद्यालय का भवन भी राज्य शासन के मद से बना है और इसका शिफ्टिंग नक काम भी शुरू हो गया है ,कलेक्टर ने भी पर्यटन मंडल के अध्यक्ष की बात पर सहमति दी है ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनो कार्यक्रम के बाद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में सभा करेंगे ।
