तहसीलदार और कर्मियों को पीटने वाले वकीलों को गिरफ्तार करो ,ऐसे वकीलों का लाइसेंस निरस्त करो ,राजस्व न्यायालय को सुरक्षा दो-हड़ताली राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की मांग।

बिलासपुर- राजस्व अधिकारी संघ के प्रवक शशिभूषण सोनी ने अभी तो आंदोलन जारी है , राजस्व प्रशासन भारी है ” के नारा लगाते हुए कहा कि हड़ताल खत्म नही हुई है कुछ मिडिया एवं सोशल साईट पर हड़ताल के समाप्त किये जाने की भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है , जिसका संघ खंडन करता है एवं हड़ताल के अनवरत अनिश्चितकालीन जारी रखने की जानकारी देते हुये बताया कि किसी भी प्रकार के हड़ताल के समाप्ति की घोषणा प्रांताध्यक्ष के द्वारा होगी। सभी अधिकारी – कर्मचारियों के बीच बार कौंशिल ऑफ इंडिया द्वारा अधिवक्ता संघ के पत्र पर पुलिस महानिदेशक , छ.ग. शासन को दिये गये निर्देशानुसार फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के गठन सम्बन्धी निर्देश का स्वागत करते हुये रायगढ़ के उक्त घटना को कारित करने वाले केवल पाँच – छ : अधिवक्ताओं सहित सोशल मिडिया पर प्रचारित विडियो में प्रदर्शित होने वाले सभी अधिवक्ताओं का चिन्हाकंन कर उनके द्वारा कारित बलवा उपयोग हेतु उनकी गिरफ्तारी साहित वकालत अधिनियम तथा कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लघंन तहत् लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु मॉग की जानकारी दी गई । उक्त धरना आंदोलन में उपस्थित सदस्यों द्वारा उक्त घटना में शामिल सभी आरोपी अधिवक्ताओं की पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तत्कालिक गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया गया , साथ ही उनके द्वारा शासन के समक्ष यह मॉग रखी गई कि उक्त घटना के कारण प्रदेश एवं जिला के सभी राजस्व न्यायालयों में एक भय का वातावरण निर्मित हुआ है एवं समस्त तहसीलदार द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा इस भय के वातावरण में सुचारू रूप से कार्य कर पाना कठिन हो रहा है अतः उनके द्वारा आज की तिथि में शासन के समक्ष यह मुख्य माँग रखी कि शासन स्तर से समस्त राजस्व न्यायालयों में व्यवस्था सुदृढ़ की जाये । राजस्व न्यायालयों में पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने सम्बन्धी मुख्य मांग उनके संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी गई थी किन्तु मॉग पर किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिलने पर उनके द्वारा उक्त आंदोलन को माँग पूरी होने तक अनवरत जारी रखने का निर्णय लिया गया है । उक्त धरना आंदोलन में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष टी ० आर ० चन्द्रा , जिला सचिव किशोर शर्मा द्वारा भी उपस्थित होकर अपने अपने संघ की ओर से अपना पूर्णतः समर्थन दिया गया तथा उनके द्वारा भी शासन स्तर से संघ की सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धी मॉग को तत्काल पूरी करने की गुजारिश की गई साथ ही यह भी बताया गया है , उनका पूरा समर्थन छ ० ग ० कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के साथ ही तथा जब भी उनकी आवश्यकता संघ की ओर से सहयोग की अपेक्षा करने पर वे किसी भी समय अपने संघ के समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित होंगे । आंदोलन में मुख्य रूप से रमेश मोर , तहसीलदार , बिलासपुर , कृष्ण कुमार जायसवाल , तहसीलदार बिल्हा शशांक शेखर शुक्ला , तहसीलदार तखतपुर , अतुल वैष्णव तहसीलदार मस्तुरी , प्रांजल मिश्रा तहसीलदार , कोटा , मनोज कुमार खाण्डे , तहसीलदार , बेलगहना एवं जिला कोरिया के तहसील सोनहत के तहसीलदार अमरनाथ श्याम , राजकुमार साहू एवं श्रीमती रिचा सिंह अतिरिक्त तहसीलदार , बिलासपुर , शशि भूषण सोनी , अतिरिक्त तहसीलदार , सीपत , राजेन्द्र भारत तहसीलदार , रतनपुर , तथा नायब तहसीलदार श्रीमती मनीषा साहू , श्वेता यादव , प्रकृति ध्रुव , निलिमा अग्रवाल , आकाश गुप्ता , पुलकित साहू तथा जिले के समस्त तहसीलों के ततीय वर्ग तथा चतुर्थ वर्ग के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *