डिजिटल सदस्यता को लेकर शहर अध्यक्ष विजय पांडे और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने जोन अध्यक्षो की ली बैठक।

बिलासपुर- ” डिजिटल सदस्यता अभियान” को लेकर फरवरी को कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने शहर के चारो ब्लाक अध्यक्ष ,आठ ज़ोन अध्यक्ष और आईटी सेल की बैठक ली,बैठक में ऑफ लाइन ,ऑन लाइन सदस्यता की समीक्षा की गई ,विजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यता के लेकर बहुत गम्भीर है ,और पीसीसी से प्रतिदिन अपडेट लिया जाता है ,हम सब को भी उतना ही गम्भीर होना पड़ेगा, 21 वी सदी डिजिटल युग है,,कागज लेस युग है , धीरे धीरे मैन्युअल वर्क समाप्त हो जाएगा ,इससे वर्क फ़ास्ट होता है और समय की बचत होती है,सारे डॉक्युमेंट्स मोबाइल में रख सकते हैऔर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग भी कर सकते है ,इसलिये हमारे जीवन मे डिजिटल का अपना महत्व और प्रभाव है , विजय पांडेय ने कहा कि 2023 के विधानसभा की पूर्व तैयारी है ,जब हम बूथों में मजबूत होंगे तो चुनाव परिणाम सकारात्मक होगा ,
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा आते है , ब्लाकवार बैठक हो रही है ,ग्रामीण क्षेत्रो में कांग्रेस के सदस्य बनने के लिये जनता में उत्साह दिख रहा है ,मैन्युअल सदस्यता बुक लगभग जमा हो गई है ,डिजिटल सदस्य बनने के लिये वोटर आईडी की जरूरत है , चीफ इनरोलर। ,इनरोलर्स बूथों में सदस्य बना रहे है ।
एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि डिजिटल सदस्यता महत्वपूर्ण है ,डिजिटल सदस्यता समय की मांग और जरूरत है ,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रभारी एसपी चतुर्वेदी,राजेश शुक्ला,सैय्यद ज़फ़र अली,जावेद मेमन,, , रूपेश रोहिदास,काशी रात्रे, विनय वैद्य,सन्दीप बाजपेयी,तजम्मुल हक,अजय यादव,मोह हफ़ीज़, मनोज शर्मा,मनीष शाह,मनीष श्रीवास्तव,सतीश सूर्यवंशी,जागेश्वर रजक,रशीद खान,चन्दन सिंह,राज कुमार बंजारे,नवीन वर्मा,अयूब खान,सुहेल कासिम,किशन साहू,सन्तोष यादव,अनिल तिर्की,सतीश राम पटेल,शान्तन मेश्राम,विकास सिंह,आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *