एसडीएम ऑफिस में अचानक आ धमके कलेक्टर साराँश मित्तर , मचा हड़कंप ,कहा लोगो का काम समय पर हो।


राजस्व प्रकरणों के निराकरण में न हो देरी, आमजनों की परेशानियों का हो त्वरित निराकरण: डॉ. मित्तर
कलेक्टर ने किया एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण
बिलासपुर -कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बिलासपुर के एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन से संबंधित फाईलों का निरीक्षण किया। डॉ. मित्तर नेे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के सभी रिकार्ड अद्यतन और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण समय-सीमा में करने के भी निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए ताकि आम जनता को सही समय पर इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और परिसर को सुंदर बनाने तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुलक भट्टाचार्य, तहसीलदार मोर, तहसीलदार राजकुमार साहू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुप कुमार गोस्वामी व…
Cresta Posts Box by CP