बिलासपुर- शहर में खुलेआम देशी कट्टा एवं अन्य हथियार रखकर घूमने वाले आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को किया गया गिरफ्तार आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों से देशी कट्टा एवं धारदार चाकू किया गया बरामद नआरोपी संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसोडी थाना रतनपुर , प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उस 23 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी तीन नफर विधि से संघर्षरत बालक बरामद सामान एक नम देशी कट्टा , एक नग चिडिमार बंदूक , यो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि महाराणा प्रताप चौक के पास 2 बुलेट वाहन में कुछ लड़के देसी कट्टा तथा अन्य हथियार चाकू लेकर घूम रहे है जो कभी भी शहर में गंभीर अपराध कारित कर सकते हैं उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमति मंजूलता बाज़ के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम का गठन कर उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम रवाना किया गया । जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच कर नाकाबंदी कर उक्त दो बुलेट मीटर सायकल में सवार पाँच युवको को रोककर बारिकी से पूछताछ किया गया । पूछताछ पर तीन युवक नावालिक निकले तथा दो युवक बालिक जिनका नाम कमशः संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर , प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम योसरा बाजार पारा थाना कोनी । नाबालिक युवकों एवं आरोपीयों का पृथक पृथक तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से एक नग देशी कट्टा , एक नग चिडियामार बंदूक , दो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू बरामद किया गया उक्त बरामद देशी कट्टा एवं चाकू रखने एवं उपयोग करने के संबंध में विधि से संघरत बालकों एवं आरोपियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पृथक पृथक नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध घटिस करना पाए जाने से बरामद हथियार देशी कट्टा एवं धारदार चाकू को विधिवत जप्त किया गया । आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा धारा 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज करविधि से संघर्षरत बालकों एवं आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया । जिन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाएगा । प्रकरण में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक शनिप रात्रे , उनि संजय बरेठ , उप निरिक्षक धर्मेंद्र वैष्णव , आर – सरफराज खान , आर . विकास यादव , आर . देवेन्द्र दुबे , आर.- मनोज बघेल , आर . -धीरेन्द्र तोमर , आर . राजेश नारंग , आर प्रफुल्ल नारंग , आर . – रितेश मिश्रा , आर . – सौरभ तिवारी आर . -अमित पोर्ते का विशेष योगदान है ।

