अंततः बीजेपी को समझ मे आ गया, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की छवि ही काम आएगी,भाजपाई,चार दिन मनाएंगे बाजपेयी के अच्छे दिन।

बिलासपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बिलासपुर जिले के भाजपा मंडलों एवं बूथों में 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि सुशासन दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 25 दिसम्बर स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर प्रातः 10.30 बजे जिला चिकित्सालय बिलासपुर में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात 12.30 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में पुष्पाजंलि एवं गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, साथ ही श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की कव्याजंलि, उनके उद्बोधन, पोखरण परमाणु परीक्षण, संसद में दिये गये उद्बोधनों के अंश आदि को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर देखा जाएगा।
कुमावत ने बताया कि श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जिले के भाजपा मंडलों में ब्लड डोनेशन, फल वितरण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल के छाया चित्र पर पुष्पाजंलि, कव्याजंलि एवं उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन, पोखरण परमाणु परीक्षण, संसद में दिए गए उद्बोधन के अंश आदि का कार्यक्रमों में उल्लेख किया जायेगा एवं बूथों में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की जायेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, , भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- तिफरा पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार के…
Cresta Posts Box by CP