महंगाई के खिलाफ जारी है कांग्रेस का हल्ला बोल, महंगाई को लेकर हर जगह आक्रोश।


बिलासपुर- शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी अशोक नगर चौक सरकंडा से ” जन जागरण अभियान पदयात्रा ” के तीसरा दिन की शुरुआत हुई , पदयात्रा वार्ड नम्बर 54,55,56 और 59 से निकली ,पदयात्रा अशोक नगर चौक से प्रारम्भ होकर राजस्व कालोनी,शिव मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,व्यायाम शाला,गायत्री मंदिर,चांटीडीह, किसान पारा,डबरी पारा,अशोक विहार,चिंगराजपारा,होते हुए भक्त माता कर्मा चौक ( बहतराई चौक ) में सभा के पश्चात समाप्त हुई ।
शहर अश्य्क्ष विजय पांडेय ने कहा कि जन जागरणअभियान पदयात्रा दो उद्देश्यों को लेकर निकाली जा रही है ,पहला छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धि और केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्षों विफलता ,महंगाई ,नोटबन्दी ,जीएसटी तीन काले कृषि कानून , बेरोजगारी, चीन द्वारा लगातार भारतीय सीमाओं में घुसपैठ, को जन जन तक पहुचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकामजी ,मुख्यमन्त्री माननीय भपेश बघेल जी ,छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय पीएल पुनिया जी , प्रभारी माननीय डॉ चन्दन यादव जी , प्रभारी माननीय सप्तगिरि शंकर उल्का जी के निर्देश पर निकाली जा रही है,
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने 2014 में अच्छे दिन और प्रत्येक खाते में 15 -15 लाख देने का वादा किया जो जुमला साबित हुई ,नरेंद्र मोदी कहते थे कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में यात्रा करेंगे पर उसके ठीक अलग एयर लाइन्स, एयर पोर्ट बिक रहे है ,महंगाई को भाजपा डायन कहती थी आज डायन भाजपा की भाभी बन कर देश की शोभा बढ़ा रही है ,विजय पांडेय ने कहा भाजपा जो भी वादे करती या कहती है उसके विपरीत काम करती है ,महंगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दी है , मध्यम -निम्न परिवारों की थाली से खाद्य पदार्थ धीरे धीरे प्रस्थान कर रहे है ,अच्छे दिन केवल भाजपा के नेता के लिए है बाकी जनता परेशान है । महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर लोगो की आर्थिक स्थिति अच्छी है तो इसका कारण कांग्रेस की सरकार है सीएम भूपेश बघेल ने हर वर्ग के कोरोना काल मे ध्यान है सरकार गांवको समृद्धि बना रही है ताकि गांव की व्यवस्था सुधरे,विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार अपने मे मस्त है और जनता महंगाई से पस्त है,लोग परेशान है सिलेंडर एक हजार के पार हो गया ,यंहा कोई अदाणी अम्बानी नही है गरीब परेशान है, ने कहा कि पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेष पांडेय, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,एआईसीसी सदस्य विष्णु ,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव पंकज सिंह,ज़िला जन-जागरण अभियान के संयोजक राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद ( बबला),ब्लाक प्रभारी अशोक शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ,,फिरोज कुरैशी ,ज़फ़र अली ,पार्षद, महेंद्र नेताम,राम प्रसाद साहू, पार्षद प्रत्याशी शिल्पी तिवारी,सिद्धांशु मिश्रा, महेतराम सिंगरौल ,,राज कुमार यादव,रामशंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल,रामदुलारे रजक, पुष्पेंद्र मिश्रा ,भरत जुर्यनी ब्रजेश साहू,सहित बड़ी संख्या में सेवादल,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, एनएसयूआई ,मोर्चा ,विभाग ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- नगरीय-प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने…
Cresta Posts Box by CP