छजका विधायक धर्मजीत सिंह का तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा,आतिशी स्वागत किया,लोगो मिले बताई क्षेत्र की समस्या, रमन सिंह से मिलने बाद चार्ज हुए धर्मजीत।

बिलासपुर. बिलासपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और छजका के विधायक धर्मजीत सिंह ने शुक्रवार को तखतपुर विधानसभा का सघन दौरा किया। घुटकू में जिला पंचायत सभापति मीनू सुमंत यादव के निवास पर पहुंचे जहां छजका विधायक धर्मजीत सिंह का आतिशी स्वागत किया गया। यहां पहुंचे साहू समाज, कौशिक समाज, यादव समाज, लोनिया, गोड़ समाज, सतनामी समाज के अलावा बड़ी संख्या में पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद धर्मजीत सभापति मीनू सुमंत यादव घर पहुंचे। चाय नास्ता किया इस दौरान बम धमाकों के वजह से जैसे-जैसे आसपास गांव के लोगों को सूचना मिली वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह से मिलने मीनू सुमंत यादव के घर पहुंचे। चाय के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्या विधायक धर्मजीत और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान को बताई। क्षेत्र फल के हिसाब से सबसे बड़ा पंचायत होने के बावजूद भी न यहां का आसपास के गावों का विकास हो रहा है। लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान है। चुनाव के दौरान किए गए वायदे अभी तक पूरे नहीं किए गए जिसके कारण लोगों में बेहद आक्रेाश है। बसपा के जनप्रतिनिध सुनील सूर्यवंशी ने कालेज की मांग पूरे नहीं होने पर दोनों नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों की शिकायत और मंाग को दोनों ने गंभीरता से सुना और जल्द ही इसका निवारण करने का भरोसा दिलाया है। वरिष्ठ छजका विधायक धर्मजीत सिंह के एकाएक क्षेत्र के दौरे से राजनीतिक हलचल मच गई है। पिछले दिनों धर्मजीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से तखतपुर के पूर्व विधायक के घर में एकांत में बातचीत की थी। उसके बाद से धर्मजीत एकाएक सक्रिय हो गए हैं। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है क्योंकि धर्मजीत सिंह तखतपुर विधानसभा के लोगों के सुखदुख और कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। अब धर्मजीत के तखतपुर विधानसभा में दौरे परिणाम क्या होगा ये तो नहीं पता लेकिन जिस तरह से तखतपुर विधानसभा के प्रति विधायक धर्मजीत सिंह अपनी सहानभूति दिखा रहे हैं इससे साफ है कि कहीं कोई राजनीतिक खिचड़ी जरूर पक रही है। जिला पंचायत सभपति मीनू यादव ने विधायक धर्मजीत सिंह,अरुण चौहम ,महापौर रामशरण यादवसमीर अहमद बबला का साल श्रीफल से सम्मान भी किया।इस दौरान महापौर रामशरण यादव, , घूटकू सरपंच जिवेन्द्र सिंगरौल, देवीदीन भोई, दिलीप गोड़, दीपक रजक, गोविंद यादव, राजू साहू, लमेर सरंपच राजू खाण्डे, अनिल यादव, आशिश यादव, पन्ना लाल वर्मा, सुखीराम निर्मलकर, अभिलाष लोनिया आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कोटा विधानसभा में अमित जोगी सक्रिय है यंहा लोगो…
Cresta Posts Box by CP