बिलासपुर- कोटा विधानसभा में अमित जोगी सक्रिय है यंहा लोगो के सुख दुख के कार्यक्रम में पहुँच रहे है ,अपनी माँ और विधायक रेणु जोगी के साथ कोटा के एक पारिवारिक का कार्यक्रम में छजका विधायक धर्मजीत सिंह के साथ अमित जोगी पहुंचे। उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी पहुंचे ।कोटा विधानसभा में जनसंपर्क का कोई भी मौका छजका विधायक अमित जोगी नही छोड़ते , वैसे तो अमित जोगी कई जगह कार्यक्रम में जाते है ।लेकिन कोटा इलाकेमें किसी कार्यकर्ता का काम हो उनके घर कोई कार्यक्रम हो तो अमित जोगी जरूर उपस्थिति दर्ज कराते है।आज भी कोटा में अमित जोगी कोटा विधायक रेणु जोगी शामिल हुए । अमित जोगी कोटा से चुनाव लड़े या नही लेकिन क्षेत्र के लोगो से सम्पर्कके बने हुए है ,रेणु जोगी अब बुजुर्ग हो गई है लेकिन वो भी अपने विधानसभा में कार्यक्रम में जरूर पहुंचती है। अमित जोगी की सक्रियता कोटा में सतत है ।हो सकता है इसका फायदा उनको बाद में मिले। कोटा के पारिवारिक कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह,महापौर रामशरण यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह भी पहुंचे थे।

