बिलासपुर- सौ करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ 112 ड्राइवर स्टाफ 108 ड्राईवर स्टाफ सही पूरे हॉस्पिटल स्टाफ का शाल फूल व मीठा खिला कर सम्मान किया गया नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी द्वारा इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य ग्रामीण ज़न उपस्थित रहे ।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अटकलों के बीच लोगो को स्वस्थ रखने के अपने अभियान की जो शुरुवात की थी उसमें उनको बड़ी सफलता मिली है ।कोरोना काल के संकट की घड़ी में देश को उबारने का काम प्रधानमंत्री मंन्त्री मोदी ने किया है।जनहित के इस काम के लिए प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर ढेर सारी बधाई है। आगे भी वैक्सिनेशन का काम जारी रहेगा।
