बिलासपुर- बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का ओवेशन 18 तारीख को होगा कोर्ट नम्बर एक मे ओवेशन रखा गया है।कोविड 19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ओवेशन का कार्यक्रम होगा।निर्धारित कुर्सी के हिसाब से बैठक व्यवस्था की गई है।कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशान्त मिश्रा को आंधप्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनाये जाने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में अरूप कुमार गोस्वामी की चीफ जस्टिस के रूप नियुक्ति हुई है । नए रोस्टर के तहत तीन डीबी में सुनवाई होगी चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच में सुनवाई करेंगे।

