ये क्या कह गए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रामवनपथ गमन बनने वाली सरकार को बताया कालनेमि।साथ ही कहा पुनिया केवल तफरीह करने छत्तीसगढ़ न आये स्थिति स्पष्ट करे।

बिलासपुर- पूर्व मंत्री मूलचंद की अंतेष्टि कार्यक्रम से लौटे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए धर्मातंरण और जशपुर जैसी घटना को लेकर कहा कि ये सरकार रामवनपथ गमन बनाने वाली कालनेमि सरकार है जिस तरह से कालनेमि ने हनुमान को जड़ीबूटी ले जाते समय रोकने का प्रयास कालनेमि ने किया था उसी तरह किया था ये सरकार भी कालनेमि की तरह काम कर रही है। एक तरफ भगव को रौंदा जा रहा है और सरकार मौन धारण किये हुए है , प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को पर्याप्त सुरक्षा नही दे पा रही है ये सरकार।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के मंत्रियों के हंटर पर पूर्व मंत्री बृजमोहन ने कहा कि पीएल पुनिया ये साफ क्यों नहीं करते कि भूपेश सरकार स्थिर है वो राहुल गांधी प्रियंका गांधी के करीब है उनको स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए । पूर्व मंत्री ने कहा जिस भूपेश बघेल सरकार के पास 70 विधायक विधायक हो ऐसी सरकार का अस्थिर होंना दुर्भाग्यपूर्ण है ।कांग्रेस हाईकमान के कारण यंहा बीयूरोक्रेट काम नही कर रहे है इससे जनता परेशान हो रही है।

पूर्व मंत्री मूलचंद खण्डेलवाल के निधन पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक शेर जैसा दहाड़ने वाला सबकी चिंता करने वाला आज 85 साल की उम्र में हमारे बीच से चला गया।ये उनके परिवार मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ मेरी व्यक्गित छती है मैं ईश्वर उनको अपने चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *