बिलासपुर। शहर में दशहरा उत्सव धूम धाम से मनाई गई है। महापौर रामशरण यादव तीन स्थान पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकंड़ा मुक्तिधाम चौक के पास वार्ड नंबर 62 में महापौर रामशरण यादव ,पर्यटन।मंडल के।अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के।अध्यक्ष प्रमोद नायक,शहर अध्यक्ष विजय पांडे, सभापति शेख नजरीरुद्दीन एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने रावण दहन किया इसके बाद मुगेली नाका मैदान में विजय दशमी के कार्यक्रम में शामिल हुए और रावण दहन किया। इसके बाद पूर्व महापौर राजेश पांडे के साथ विनोचा कॉलोनी के गार्डन में आयोजित विजय दशमी कार्यक्रम में शामिल होकर रावण दहन किया। महापौर रामशरण यादव ने दशहर के पावन पर्व पर शहरवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होने कहा कि हिदू धर्म के इस प्रमुख त्योहार को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवती दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों की उपासना के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करे।

