बीजेपी के चिंतन शिविर के पहले ,राहुल गांधी का बस्तर दौरा।

बिलासपुर- सीएम भूपेश बघेल को हरी झंडी देकर और बस्तर दौरे के के लिए हामी भरकर राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता गुटबाजी ,बयानबाजी, मतभेद भूलकर आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाएं।साथ ही भूपेश सरकार की जनहित योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो को दिलाने काम करें ।भूपेश बघेल की योजना से गांव गरीब और किसान खुश है।राजीव न्याय योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है।मोबाइल क्लिनिक ,इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसी योजना से आम आदमी को राहत मिली है ।यही वजह है कि राहुल गांधी भूपेश पर भरोसा जताया है,राहुल गांधी ने भूपेश बघेल का बस्तर आने का आग्रह भी स्वीकार किया है ।बस्तर में तीन दिवसीय बीजेपी का चिंतन शिविर होना है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़े नेता भूपेश सरकार से निपटने की जुगत लगाएंगे। 67 विधायक के समर्थन के समर्थन के बाद भूपेश की लोकप्रियता और बढ़ गई है हाईकमान समझ गया कि भुपेश के सीएम बने रहने पर किसी विधायक को कोई आपत्ति नही है इसलिए भी राहुल गांधी ने सिरे से किसी भी प्रकार के परिवर्तन को खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- राहुल प्रियंका और पुनिया के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Cresta Posts Box by CP