कांग्रेस भवन को जमीन देने के खिलाफ खड़े हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भजापा पार्षदों को फरमान ,करना है जमकर विरोध, इधर कांग्रेस ने पार्षदों पर निगरानी के लिए नियुक्त किये पर्यवेक्षक, सामान्य सभा होगा हंगामा।

बिलासपुर। 24 अगस्त को नगर पालिक निगम बिलासपुर की होने वाली सामान्य सभा के पूर्व भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में रखी गई। बैठक में मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय उपस्थित रहे।
अग्रवाल ने भाजपा पार्षदों को मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विकास से जुड़े जनहित के मुद्दे जिसमें स्मार्ट सिटी के कार्य, चरमराती साफ-सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, नए राशन कार्ड, निराश्रिम पेंशन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, भाजपा शासन काल में शहर के विकास एवं किए गए सौदर्यीकरण की देखरेख, गढ्ढों में तब्दील हो चुके शहर की सडको का निर्माण आदि जनता से जुड़े मुद्दे सहित सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को आज की सामान्य सभा में रखे।
भाजपा पार्षद दल सामान्य सभा के साधारण सम्मेलन की विषय सूची क्रमांक 89 का पूर जोर ढंग से विरोध करेगा, जिसमें कलेक्टर बिलासपुर द्वारा पुराने बस स्टैण्ड की जमीन सार्वजनिक परियोजन हेतु हस्तांतरित नगर पालिक निगम बिलासपुर के स्वामित्व की जमीन कांग्रेस भवन निर्माण हेतु आबंटन करने का प्रस्ताव है। भाजपा पार्षद दल ने यह निर्णय लिया कि कांग्रेस द्वारा जितने भी जनविरोधी प्रस्ताव लाए जायेंगे उसका भाजपा पार्षद दल जमकर सदन एवं सदन के बाहर विरोध करेगी।
बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी, राजेश सिंह, बंधु मौर्य, रंगा नादम, ओमप्रकाश पाण्डेय, सीमा संजय सिंह, कमल निधी जैन, सुनिता मानिकपुरी, विजय यादव, मोती गंगवानी, रेणुका नागपुरे, उदय मजूमदार, सीमा दुसेजा, रूपाली गुप्ता सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।

इधर ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने अखिलेश बाजपेयी और तैय्यब हुसैन को पर्यवेक्षक नियुक्त की । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि 24 अगस्त को नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा होने जा रही है ,नगर निगम के अंदर होने वाली गतिविधियों और कार्यवाई को देखने के लिए दोनो पूर्व पार्षदों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मां के साथ आया था…
Cresta Posts Box by CP