बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, बाटू सिंह, धर्मेश शर्मा, महेश दुबे सहित बड़ी तादात में कांग्रेसी सोमवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर रायपुर पहुंचे । मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर भूपेश बघेल को गुलदस्ता देकर बधाई दी साथ ही महापौर रामशरण यादव ने सीएम बघेल को बिलासपुर में चल रहे विकास कार्य की जानकारी दी साथ ही 24 तारीख को राजीव भवन के लिए सामान्य सभा मे पास होने वाले प्रस्ताव की जानकारी दी मुख्यमंत्री ने भी इसको गंभीरता से सुना और जल्द करने के निर्देश दिए।इसके अलावा अरपा नदी के संवर्धन के साथ निगम सीमा में जुड़े नए वार्ड के विकास की ओर ध्यानाकर्षण कराया।

