बिलासपुर–कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर कांग्रेसी अब गंभीर हुए है । भूमि पूजन के बाद अभी तक इस का निर्माण शुरू नही हुआ हो पाया है। हालांकि जमीन दूसरी जगह देखने के कारण कांग्रेस भवन निर्माण में विलंब हुआ है। अब कांग्रेस भवन के लिए पुराना बस स्टैंड की जमीन फ़ायनल हो गई है 24 को नगर निगम की सामान्य सभा मे प्रस्ताव पास होना है इसके लिए सभी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है। सभी को ध्वनिमत से कांग्रेस भवन के प्रस्ताव पास कराने हामी भरनी है किसी तरह का विवाद खड़े नही करना है ।अगर कोई पार्षद अपसेन्ट हुआ या कोई सदन में कोई विरोध में कमेंट किया तो संगठन से हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी क्योंकि हर जिले राजीव भवन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट है।इसलिए किसी तरह का समझौता इस मामले में नही किया जायेग।इसी मामले ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 21 अगस्त को पार्षद दल और एल्डरमेन की बैठक आहूत की ,जिसमे शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर राम शरण यादव ,पूर्व महापौर द्वय श्रीमती वाणी राव ,और राजेश पांडेय ,प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव महेश दुबे ,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय उपस्थित थे ,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि 24 अगस्त को बिलासपुर नगर निगम की सामान्य बैठक है ,इसके पूर्व कांग्रेस कमेटी ने एमआईसी सदस्य, पार्षद दल और मनोनीत पार्षदों के साथ एक बैठक की है ,जिसमे सामान्य सभा को लेकर चर्चा हुई औए एक रणनीति तय की गई है ,साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी ने ह्विप जारी कर सभी पार्षदों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है , बैठक में सभी पार्षद और एल्डरमैन मौजूद थे।

