खमतराई में सेवा दल के अशोक शुक्ला ने फहराया तिरंगा।

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम खमतराई में महिला सशक्ति मंच के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ अशोक शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि- “केंद्र की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन आज देश में बेटी सुरक्षित नहीं है।” ऐसी परिस्थिति में महिला सशक्ति मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें लोगों में जन जागरण कर कानूनी सलाह देने की बात कही तथा, प्रदेश की लोकप्रिय कांग्रेस की सरकार के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति जो भी जन कल्याणकारी कार्यक्रम बनाए गए हैं उन्हें महिला सशक्ति मंच के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की बात कही। उपरोक्त अवसर पर उन्होंने महिला सशक्ति मंच को उन्हें भी और आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उन्होंने मंच को देने की बात कही। इस अवसर पर मंच की जिला अध्यक्ष पूजा प्रजापति ने संगठन को विस्तार करते हुए जिले के सभी वार्ड मे महिलाओ के उथ्थान हेतू सभी वार्ड मे महिला सशक्ती मंच के गठन करने की बात कही। मंच की उपाध्यक्ष ज्योती कौर ने स्वागत भाषण दिया। उक्त कार्यक्रम मे कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष गंगाराम लसकर, जिला महासचिव राधेश्याम तंबोली, पवन वर्मा सहित महिला सशक्ति मंच के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे, जिसमे मुख्य रूप से महिला सशक्ति मंच की अध्यक्ष पूजा प्रजापति, महामंत्री विजय लता सोनी, उपाध्यक्ष ज्योति कौर, उपाध्यक्ष मीरा देवांगन, सरिता गंधर्व, मनीषा बघेल, बिंदा बाई प्रजापति, हिमांशी प्रजापति, कल्याणी सूर्यवंशी, एवं समस्त वार्ड वासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम लस्कर ने किया तथा अभार प्रगट महामंत्री विजय लता सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- सी.एम.दूबे. महाविद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षा…
Cresta Posts Box by CP