बिलासपुर- कारगिल विजय पर बनी शेरशाह का पटकथा बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है। हॉलीवुड की कई फिल्मों की पटकथा लिख चुके संदीप श्रीवास्तव ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।परमवीर चक्र पदक से सम्मानित शाहिद कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनी फिल्म की बेहतरीन पटकथा संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है।कहानी का तानाबाना कुछ इस तरह से लिखा हैंकि पूरी पिक्चर दर्शकों को बांधे रखती है।अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव के बड़े भाई दद्दा की इस फ़िल्म का प्रदर्शन उनके चाहने वालो ने लखीराम ऑडिटोरियम में किया।फ़िल्म को देखने महापौर रामशरण यादव ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, सुदीप श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल सहित शहर के कला प्रेमी ने शेरशाह का लुत्फ उठाया अंत मे चिका बाजपेयी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम संदीप श्रीवास्तव से बात कराई और फ़िल्म की पटकथा के बधाई दी।
