बिलासपुर- महापौर रामशरण यादव और शेख नजीरुद्दीन ने 15 अगस्त पर नगर निगम विकास भवन ,टाउन हॉल,पम्प हाउस के साथ नगर निगम के औषधालय में ध्वजारोहण किया इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी सहित पार्षद और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। महापौर ने कहा कि हमारे शहीदों ने जो कीमत चुकाई है उसके कारण आज हम आजाद है।हमारे शहीदों ने जो सपना आजाद भारत और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था उसको पूरा करना समाज के हर तबके के लिए हमारी कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार और और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो काम कर रहे है उससे गांव से लेकर शहर तक लोगो उनकी नीति से फायदा पहुंच रहा है।मुख्यमंत्री ने चार नए जिल्रे और 18 तहसील बना कर हर व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचाने का काम किया है।मैं मुख्यमंत्री को नए जिला बनाने और मोबाइल क्लिनिक और आत्मानन्द स्कूल जैसी योजना के लिए बधाई देता हूँ।

