समाज के अध्यक्ष के साथ प्रमोद नायक ने सीएम से की मुलाकात, समाज के लोगो ने जताया आभार।

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राम कुमार सिरमौर सहित छत्तीसगढ़ के 10 राज प्रमुख और लगभग 250 से अधिक समाज के लोग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुलाकात कर ,मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किये । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने बिलासपुर ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और दुर्ग ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा का मोमेंटो देकर सम्मानित किए , प्रमोद नायक ने बताया कि कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष और 10 राज प्रमुख सहित समाज के प्रबुद्ध जन ने मुख्यमंत्री के आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता ,मान-सम्मान और विकास के लिए सतत प्रयासरत है ,जो ढाई साल में मूर्तरूप लेने लगा है , अन्य समाज की तरह कुर्मी समाज के लोगो को भी उनकी योग्यता और कार्यकुशलता, के आधार पर पद दे रहे है ,जिसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा और मुख्यमंत्री के सपना कि ” गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ” को साकार करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- शासकीय ज़मीनें ये के नीलामी वाले एक जनहित याचिका…
Cresta Posts Box by CP