महापौर, कलेक्टर और सभापति ने कि पौधा रोपण के महाअभियान शुरुवात ,पहले दिन लगाए पांच सौ पौधे।

बिलासपुर – नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने कदम का पौधा रोपित किया।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। आॅक्सीजन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधांे का रोपण करना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में भी प्रोत्साहन योजना शुरू की है ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं और ऑक्सिजोन तैयार हो।ये अभियान सात दिन तक चलेगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने इस मौके पर कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाना अनिवार्य हो गया है। यह कार्यक्रम किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। पयार्वरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए न केवल पौधरोपण आवश्यक है अपितु लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। आज लगाए गए यह पौधे छायादार वृक्षों में तब्दील होने के बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद अनुभव देने वाले होंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। पौध रोपण कार्यक्रम के तहत आज 750 से अधिक छायादार, फलदार पौधे व्यापार विहार सड़क, गौरव पथ एवं प्लेनेटोरियम के आॅक्सीजोन में रोपित किए गए।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, ने कहा कि पेड़ हमको जीवन देते वातावरण को शुद्ध रखते हमको अपनी आने वाली पीढ़ी के इस पौधरोपण अभियान में जुड़ना होगा। पार्षद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता पी.के. पंचायती सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर -कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने समय-सीमा की बैठक में…
Cresta Posts Box by CP