भारती का सिंदूर उजड़ गया दो बच्चों के सर से पिता का साय उठ गया, ऐसी लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर तो बनती है ,, थप्पड़ पर इतना आक्रोश तो मौत पर बिजली अधिकारियों पर गुस्सा निकलना ही था , भाजपा नेता संतोष कौशिक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
भारती का सिंदूर उजड़ गया दो बच्चों के सर से पिता का साय उठ गया, ऐसी लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर तो बनती है ,, थप्पड़ पर इतना आक्रोश तो मौत पर बिजली अधिकारियों पर गुस्सा निकलना ही था , भाजपा नेता संतोष कौशिक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
विद्युत विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार के विरूद्ध अपराध दर्ज करने को मांग।
बिलासपुर ग्राम कुरेली एवं ददन निवासी अधो हस्ताक्षरकर्ता विद्युत विभाग के अभिकरण अभियंता मिलिंद पांडे, ए.ई. लव मठाधीश, कनिष्ठ यंत्री दीप्ति खिलाड़ी, तकनीकी सहायक चेतनानंद जॉय एवं कलाकार प्रशांत चटर्जी के क्रेडिट रिकॉर्ड करने की मांग ।
1. विद्युत विभाग के सकरी डिवीजन अन्तर्गत कुरेली सब स्टेशन में पदस्थ ऑपरेटर अमन साहू का विद्युत करेंट से 31/10/2026 को मृत्यु को गई। मृतक अमन साहू के पीछे उसकी पत्नी श्रीमती भारती साहू एवं दो बच्चे आश्रित थे ।
2. विकासखंड तखतपुर ग्राम दनदन निवासी अमन साहू की मृत्यु विद्युत विभाग के घोर लापरवाही से हुई है ज्ञात हो कि घटना घटित कुरेली सब स्टेशन में आपरेटर के लिए दस्ताना, गम बूट, टार्च, सीढ़ी आदि विद्युत कुचालक संयत्रो का पूर्णतः अभाव कुरेली सब स्टेशन में कार्यरत आपरेटरो द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। विभागिय अधिकारी द्वारा लिखित में दी गई स्वीकारोक्ति पत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख है कि विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार विद्युत सबस्टेशन में दिए जाने वाले विद्युत कुचालक संयत्र आवश्यकता अनुसार प्रदान नही करते है।
3. आपरेटर अमन साहू कि मृत्यु करेंट से चिपकने में रात को हुआ था इसके बाद भी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी दूसरे दिन दोपहर 1 बजें घटनास्थल पर पहुँचे अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार एवं प्रशासन द्वारा मृतक एवं उसके परिजनो के प्रति संवेदनशीलता का परिचय नही दिया गया।
पुलिस और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन तिवारी समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे लोगो का आक्रोश बिजली विभाग की लापवाही पर जमकर फूटा, साल भ्रम ऐसे हो 13 कर्मियों की मौत हो चुकी है ,जिनका दर्द कोई समझा नहीं रहा है जिसके घर का मुखिया मर उस पर क्या बीत रही होगी ग्रामीणों आक्रोश में कुछ थप्पड़ क्या बिजली विभाग के अधिकारी को पड़ गया अपमान हो गया ,और जिसका जीवन चला गया जिसका परिवार उजड़ गया उन पर क्या बीत रही होगी , और ये घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है अगर अधिकारी पहले ही अपनी ड्यूटी निभा लेते तो न किसी जान जाती न ग्रामीण बिजली अधिकारी पर गुस्सा निकालते, अगर इन अधिकारी पर एफआईआर न भी हो तो भी ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के चलते इनको सस्पेंड करना चाहिए,इन अधिकारियों की लापरवाही से प्रशासन की किरकिरी हो रही है। चुकी मरने वाला मजदूर और मार खाने वाला अधिकारी है इस लिए गलती मजदूर और नासमझ लोगों की ज्यादा मानी जा रही है समझदार अधिकारी का कोई कुसुर नहीं है।