असामाजिक तत्व के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध हिर्री पुलिस द्वारा की गई त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही थाना हिर्री पुलिस द्वारा 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करके गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी का नामः- 1. दीपक कौशिक पिता जीवन लाल कौशिक उम्र 27 साल साकिन कुरेली 2. शुभम कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 27 साल साकिन कुरेली, 3. सत्यम कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 30 साल साकिन कुरेली, 4. उमाषंकर कौशिक पिता भीखम लाल कौशिक उम्र 28 साल साकिन कुरेली 5. आयुष कौशिक पिता रमाकांत कौशिक उम्र 24 साल साकिन कुरेली 6. ओमप्रकाश कौशिक पिता राजकुमार कौशिक उम्र 32 साल साकिन कुरेली 7. ललित कुमार कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक उम्र 24 साल साकिन कुरेली
बिलासपुर ,ग्राम कुरेली विद्युत सब स्टेशन में मृतक सब स्टेशन आपरेटर अमन साहू के करेंट की चपेट में आने से मृत्यु होने के कारण आक्रोशित होकर कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के दिशा निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा कुछ असामाजिक तत्व के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर 07 आरोपियों को कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो तथा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे असामाजिक त़त्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हिर्री पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।