बस एजेंट से मारपीट कर जबरन उगाही (रंगदारी) करने वाले तीन पकड़ाए, एक फरार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई।

बिलासपुर प्रार्थी शरद कश्यप उम्र 27 साल, निवासी टिकरापारा, बिलासपुर, जो अंबिका बस क्रमांक CG15-IJ-8093 में बुकिंग एजेंट का काम करता है, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। दिनांक 06.10.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे, जब वह बिलासपुर से अंबिकापुर जाने वाली बस का पेट्रोल पंप के पास हिसाब बना रहा था, तभी रात्रि करीब 11:20 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आरोपी तारण निर्मलकर, घनश्याम तोण्डे, बाला उर्फ मोन्टू यादव और हसन खान वहां पहुंचे।

उक्त आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी से पिछले हफ्ते की रंगदारी (हफ्ता वसूली) के पैसों की मांग की। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जबरन प्रार्थी के पास रखे बस के हिसाब के पैसों करीबन 11000 रखे थे जो मारपीट के समय पैसा एवं मोबाइल गिर गया था जो बाद में प्रार्थी को मिल गया कुछ पैसा लगभग 3300 रुपए भीड़ में नहीं मिला । मारपीट के दौरान प्रार्थी के साथी सैफी गौरी और परवेज ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते-जाते प्रार्थी और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी भी दी प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

मामले में 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

01 फरार आरोपी की तलाश जारी **

1.तारण निर्मलकर पिता विशराम नगर निर्मलकर, उम्र 37 साल, निवासी: राधा स्वामी सत्संग भवन के पास, भैरो नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

2. घनश्याम तोण्डे उर्फ छोटू पिता स्व. राम चरण तोण्डे, उम्र 28 साल, निवासी: शांतिनगर, इन्द्रपुरी, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

3. बाला उर्फ मोन्टू यादव पिता राकेश यादव, उम्र 27 साल, निवासी: विष्णु चौक, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:

घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जबरन उगाही व रंगदारी करने जैसी गंभीर मामला को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु  पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज पटेल,नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा  तिलेश्वर प्रसाद यादव के मागदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर 03 मुख्य आरोपियों को धरदबोचा गया

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी हसन खान वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।

**पुलिस की अपील **

पुलिस प्रशासन आम जनता और व्यापारी वर्ग से अपील करता है कि यदि कोई भी व्यक्ति या गिरोह आपको डरा धमकाकर पैसों की मांग करता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाने में सूचना दे आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी डरे नहीं पुलिस आपकी सुरक्षा के लिय तत्पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *