पिटाई के बाद युवक किया सुसाइड, तखतपुर की घटना।

 बिलासपुर, तखतपुर पिटाई से आहत एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सावाडबरा निवासी लालू यादव पिता संगीत यादव का कुछ दिन पूर्व नानू जायसवाल उर्फ युगल जायसवाल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान नानू जायसवाल ने लालू यादव की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से आहत होकर लालू यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

कीटनाशक सेवन करने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बिलासपुर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। टेकचंद कारड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *