नक्सली सरकार के दबाव में इसलिए लगातार कर रहें हैं सरेंडर, लेमरु प्रोजेक्ट का एरिया नहीं होगा कम, केंद्रीय मंत्री परिषद पर ली चुटकी – प्रभारी मंत्री जय सिंह

  • हाउसिंग बोर्ड की कालोनियां और हाईटेक बस स्टैण्ड नगर निगम में शामिल –

बिलासपुर. जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लेमरू जैसे प्रोजेक्ट में एरिया छोटा करने जैसे कोई बात उसमें जो केबिनेट में फैसला हो चुका है उतने एरिया में अभ्यारण बनेगा। राजस्व मामले के निबटारे को लेकर कहा कि कोरोना काल में राजस्व न्यायालय में काम काज प्रभावित हुआ राजस्व अधिकारी कोरोना में मरीजों के देखभाल में लगे हुए थे जिसके कारण पेंडेंसी बढ़ी लेकिन अब स्थित सामान्य होने के बाद मामलों का शिविर लगाकर निबटारा किया जा रहा है। नक्सली समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा नक्सली सरकार के दबाव में है सरकार लगातार इस पर काम कर रही है इसलिए नक्सली भी लगातार सरेंडर कर रहे हैं। नगर निगम फंड होने दिया जाएगा। जिन गावों को शामिल किया गया है उसके विकास के लिए पैसा दिया जाएगा। धीरे धीरे सभी विकास कार्य किए जाएंगे। विधायक शैलेष पाण्डेय, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, अशोक अग्रवाल, फिरोज खान,महिला शहर अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लौव्हात्रे,पार्षद संध्या तिवारी, पार्षद अजय यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बाक्स – प्रभारी मंत्री ने कहा हाईटेक बस स्टैण्ड सहित हाउसिंग बोर्ड की सभी कालोनी नगर निगम में शामिल करने का निर्णय लिया गया है कालोनी में रहने वालों को छोटी छोटी समस्या सहित मूलभूत सुविधा उसको पूरा करने की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। वहीं महापौर को स्मार्ट सिटी योजना में जल्द शामिल करने के लिए कहा है।

बाक्स – मेरे सिफारिश की जरुरत तो मैं लिखकर देने को तैयार..

  • छग से केंद्रीय मंत्री मंडल विस्तार पर किसी को स्थान नही दिए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल चुटकी लेते हुए कहा मामला भाजपा का है। उनसे पूछिए लेकिन अगर मेरे सिफारिश की जररुत मैं अभी लिखकर देने को तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास…
Cresta Posts Box by CP