– सीएम विष्णुदेव साय सिंगापुर के प्रवास से लौटे की मीडिया से चर्चा*
बिलासपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आज सिंगापुर प्रवास से लौटकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक मैं सिंगापुर के प्रवास में था। वहां सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 में सम्मिलित हुआ। वहां सिंगापुर उद्योग जगत के सभी लोग उपस्थित थे। उनके साथ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को हमने सामने रखा और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए उनको छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि करीब 45,600 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को मिला है। इसमें सबसे बड़ा प्रस्वाव है एनर्जी कैपिटल ग्लोबल का है। यह कंपनी छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट का AI रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए 41,750 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।*
– मुख्यमंत्री शाह ने कहा कि पिछले दिनों हम लोग नई उद्योग नीति लाएं, उसके बाद मात्र डेढ़ साल में ₹8.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए और एमओयू हुए,हम लोग जो काम करते हैं, निश्चित रूप से धरातल पर लाते हैं… इस भाव के साथ उसमें से अधिकांश कार्य धरातल पर उतर चुके हैं। सेमीकंडक्टर प्लांट, AI डाटा सेंटर का काम शुरू हो गया है।*