एकता ही समाज की असली ताकत : विष्णु यादव

जिला देशहा यादव समाज की बैठक संपन्न

बिलासपुर। किसी समाज की विकास के लिए उस समाज में एकता होना जरुरी है, क्योंकि एकता ही समाज की असली ताकत होती है। उक्ताशय के विचार ईमलीपारा श्रीकृष्णाधाम यादव भवन में आयोजित जिला देशहा यादव समाज की बैठक में जिला देशहा यादव समाज के संचालन समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद विष्णु यादव ने व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीति ही समाज के विकास में बाधक होती है। इसलिए हमें रुढि़वादी व्यवस्था को त्यागकर एक व्यवस्थित समाज हेतु कार्य करना है। इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य श्री रामचंद्र यादव ने कहा कि यदि हमारे समाज में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने वाले कपड़े के स्थान पर एक न्यूनतम राशि श्रद्धांजलि स्वरूप घर के सदस्य को प्रदान किया जाए ताकि वह कुछ काम आ सके क्योंकि अंतिम संस्कार में दिए जाने वाला कपड़ा जला दिया जाता है साथ ही मृत्युभोज में आडम्बर बंद कर सामान्य भोजन प्रसाद दिया जाए।। इस अवसर पर संचालन समिति के सदस्य  धन्नू यादव एवं  जसवंत यादव, अध्यक्ष  टीकाराम यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला देशहा यादव समाज महिला पदाधिकारियों के लिए जिलाध्यक्ष के लिए कुछ लोगों ने अपना नाम दिया था, चूंकि जन्माष्टमी के अवसर पर ही श्रीमती प्रियंका यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका था, इस वजह से इन सदस्यों को नगर की जिम्मेदारी दी गई जिसमें नगर अध्यक्ष श्रीमती भगवती यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती शीला यादव, तथा श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती ममता यादव को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर महासचिव  विजय यादव, कोषाध्यक्ष  रामलाल यादव, सदस्य  भागीरथी,  अमित,  रामकुमार,  बीरस, नंदकिशोर,  अभिलेश,  गौरीशंकर,  सुखनंदन,  अभिमन्यू, रामप्रसाद,  राजकुमार यादव उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *