
नानू उर्फ युगल जायसवाल पिता राजकुमार जाति कलार निवासी ग्राम सांवाडबरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के विरूद्ध गंदी गंदी मां बहन की गाली गलैज कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी से बहुत ही भयभीत होने के कारण जहर का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास करने के संबंध में एफ आई में और धारा जोड़े।
बिलासपुर संगीत यादव पिता रामचंद्र जाति यादव निवासी ग्राम सांवाडबरा थाना तखतपुर ने शिकायत की है कि हमारे घर के पास में ही गणेश पाण्डाल बना हुआ था मेरा पुत्र लालू यादव भी घर के कार्य में सहयोग करता है ए 17.09.2026 उको सुबह 09 बजे खेत में दवाई छिड़कने के नाम से घर से निकला था, सुबह करीब 11:30 बजे लड़ाई झगड़ा मारपीट का हल्ला सुनकर मेरी पत्नी श्रीमती दुर्गा यादव गणेश पाण्डाल के पास पहुँची तब मेरी पत्नी द्वारा बताया कि मेरा लड़का लालू यादव को नानू जायसवाल उर्फ युगल अश्लील गाली गलौच करते हुए मेरे लड़के को जान से मारने एवं मरवा देने की धमकी दे रहा था। तब मेरी पत्नी झगड़ा में बीच बचाव करते हुए मेरी पत्नी पुत्र लालू यादव को घर लेकर आ गई। फिर 18.09.2026 को सुबह 07 बजे पुनः मेरा पुत्र लालू यादव खेत में दवाई छिड़कने के लिए गया था जो दवाई छिडक कर लगभग दोपहर 01 बजे घर आया और नहाने के बाद भोजन करके गणेश पाण्डाल तरफ घूमने चला गया लगभग 1:30 बजे ऋषभ यादव घर आकर मेरे पत्नी को बताया कि मामा लालू यादव के साथर नानू उर्फ युगल मारपीट लडाई झगडा कर रहे है तक मेरी पत्नी गणेश पाण्डाल के पास पहुँची जहाँ पर नान् जायसवाल उर्फ युगल मेरे लड़के के साथ गंदी गंदी गाली गलौच हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था और जान से मारने की धमकी देकर तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुए बहुत ही भयभीत हो गया था। मारापीट में मेरे पुत्र के गाल में निशान है और राड़ से उसके सिर में वार कर रहा था। तब मेरी पत्नी हाथ से राड़ को पकड़ ली और झगड़ा में बीच बचाव कर मेरे पुत्र को घर लेकर आई तब मैं काम करके वापस घर आया तो मेरा पुत्र बोला कि पापा चलो थाना नानू जायवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते है
नहीं तो वह मुझे कोई भी समय मार डालेगा, मेरे मरने के आलावा अन्य कोई दूसरा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि नानू जायसवाल मुझे कहीं पर भी जान से मार देगा मैं बहुत ही डरा सहमा व भयभीत हो चुका हूँ तब मेरे पुत्र थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने गया लेकिन वहां कोई सुनवाई नही हुआ चूँकि मेरा पुत्र नानू जायसवाल उर्फ युगल के जान से मारने की धमकी तुम्हे मरवा दूँगा, कटवा दूँगा वाली बात से बहुत ही डर गया था। जिसके कारण मेरे पुत्र अपनी बहन आरती यादव के मोबाईल 9343254300 में फोन कर बताया कि मैं नानू जायसवाल उर्फ युगल के धमकी से बहुत ही डर गया हूँ जिस कारण से मैं कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया हूँ। जिसके कारण थाना तखतपुर में मेरी पत्नी के द्वारा 02.10.23026 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिसमें नानू उर्फ युगल जावसवाल के विरूद्ध सामान्य मारपीट लडाई झगड़ा जान से मारने की धमकी धारा को जोड़ दिया गया है। जबकि मेरा पुत्र की हालत कीटनाशक दवाई के सेवन करने के कारण हास्पिटल में भर्ती है और डाक्टर का जवाब है कि आपका पुत्र नहीं बच पाएगा जिसकी उपरोक्त घटना के संबंध में तत्काल जॉच कर दोषी नानू, जायवाल उर्फ युगल के विरूद्ध आत्महत्या करने के लिए उकसाने एवं हत्या के प्रसाय किए जाने के संबंध में आत्महत्या एवं हत्या का प्रयास किए जाने और अन्य धारा जोड़ा जाए ताकि मेरे पुत्र को न्याय मिल सके।
उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए कठोर से कठोर आत्महत्या एवं हत्या का प्रयास किए जाने और अन्य धारा जोड़कर उचित कार्यवाही करें।