रायपुर सराफा एसोसिएशन के महत्पूर्ण कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सराफा सबंधित हो रहे व्यवसाय में तकलीफों को छत्तीसगढ़ शासन एवं राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण हेतू व्यापारिक संवाद का आयोजन किया गया जिसमें Cait के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर परवानी Cait प्रदेश इकाई के अध्यक्ष परमानंद जैन ,चेयरमैन विक्रम सिंह देव vice चेयरमैन सुरेंद्र सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री भरत जैन ने विशेष उपस्थिति दर्ज करायी…इस आयोजन मे सराफा व्यापरियों के हितों समस्याओं के निराकरण हेतू विभिन्न बिन्दु पर सकारात्मक चर्चा हुई..
1 रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा कैश transaction हेतू 10 हजार की limit को बड़ा कर 5 लाख तक करने के प्रस्ताव पर परवानी ने इस मांग को छत्तीसगढ़ शासन एवं राष्ट्रीय स्तर पर इस हेतू प्रयास करने की बात रखी
2 धारा 411 को अब 317 मे परिवर्तन किया गया है जिससे कि बहुत ही जटिल समस्या का सामना सराफा व्यापरियों को करना पड़ रहा है इसके संबंधित तकलीफ को भी परवानी ने इसे संशोधन कर सरल एवं सुगमता से व्यापरियों के लिए लागू की जाने हेतु छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय स्तर पर इसे सुधार हेतू अपना आश्वासन दिया
3डिजिटल साइबर क्राइम से बचने हेतू भी अपनी बात मे परवानी द्वारा शासन से समन्वयक सकारात्मक प्रयास हेतू भी आश्वासन दिया..
अन्य मुद्दों पर सकारात्मक बातों पर चर्चा हुई
बिलासपुर,रायपुर सराफा एसोसिएशन के इस आयोजन मे पूरी कार्यकारिणी के सदस्य जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जिसमें अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा कोषाध्यक्ष अनिल कूचेरीया, उपाध्यक्ष नीलेश सेठ सह सचिव विनय गोलछा एवं संजय देशमुख इसके अलावा सराफा एसोसिएशन के संरक्षक भिखमकोचर तिलोक बरड़िया ,सलाहकार अशोक गोलछा,इंद्रजीत सलूजा, शान्ति बरड़िया उत्तम गोलछा सुरेश भंसाली प्रहलाद सोनी, हरीश डागा,प्रदीप घोरपड़े, सिल्वर होलसेल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नवलखा संगठन सचिव प्रवीण मालू एवं आकाश गोलछा ,कार्यकारिणी समिति के महावीर मालू, विकास जैन, सौरभ कोठारी, अरुण तंवर, अभय कोठारी संदीप मुकीम, संजय बरमत ,, ललित सोनी, आलोक शर्मा,एवं लगभग 100 सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की इस आयोजन की जानकारी सराफा एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र गोलछा द्वारा प्रदान की गई