गांधी जयंती ड्राई डे पर टकीला बार में देर रात शराब बिक्री का मामला, रायपुर आबकारी सुस्त ,पुलिस चुस्त।

 बिलासपुर ,- राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित टकीला बार में 2 अक्टूबर, शुष्क दिवस के दौरान देर रात शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है कि टकीला बार का संचालन मनदीप बग्गा द्वारा किया जा रहा है। शुष्क दिवस के दौरान शराब बिक्री की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात बार में कार्रवाई की। इस दौरान शराब बिक्री से जुड़े दो आरोपियों को हिरासतग में लेकर गिरफ्तार किया गया*

 – पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शुष्क दिवस के दौरान बार में शराब की बिक्री किस परिस्थितियों में की जा रही थी, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *