बिलासपुर, नगर निगम द्वारा दो जगह पर रावण दहन किए जाने पर विवाद शुरू हो गया , कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने नगर निगम से पूछा है बीस लाख क्यों खर्च कर रहे पुरानी समिति पूरा खर्च उठाने को तैयार है , फिर सरकारी पैसे का दुरूपयोग नगर नगर निगम क्यों कर रहा है ,,60, 650हजार के रावण पर छह लाख खर्च किए जा रहे ये भ्रष्टाचार है , पूरे कार्यक्रम के लिए बीस लाख का टेंडर निकाला गया है जबकि पूरा खर्च साढ़े तीन लाख का है, नगर निगम धार्मिक आयोजन करेगा तो लोगो की बनाई समिति क्या करेगी, साइंस कालेज में पहले से एक समिति दशहर माना यूरही है तो फिर नगर निगम जबरिया खर्च क्यों कर रहा है , वो भी बिना एमआई सी के प्रस्ताव के , महापौर तक को पता नहीं है, नगर निगम में पांच विधानसभा जुड़े है बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी बेलतरा, तो इसको छोड़ कर केवल बेलतरा में नगर निगम दशहरा क्यों मना रहा है , मनाना था सभी विधानसभा जो जुड़े है उनके वार्डो में आयोजन करना था आखिर साइंस कालेज में क्यों?
जिला अध्यक्ष ने कहा है नगर निगम का जनता का पैसा भ्रष्टाचार में जा रहा है इसको बचाने खेलिए पुरानी कमेटी को दे दें जिला कांग्रेस कमिटी पूरा खर्च उठाएगी नगर निगम उस पैसे को नाली सड़क बनाने में लगे खर्च कर ले।
नगर निगम बिना एमआईसी किसके कहने पर ये मनमानी कर रहा है नगर निगम सभी विधानसभा में मनाये, नगर निगम को सरकारी पैसे से धार्मिक आयोजन क्यों कर रहा है
पूर्व मेयर राम शरण यादव ने भी विरोध जताया, कहा बिना एम् आई सी की मंजूरी के आयोजन नहीं हो सकता पूर्व मेयर राजेश पांडे के समय इसकी शुरुआत हुई थी बहुत नॉमिनल खर्च पर आयोजन होता था एक नगर निगम में दो आयोजन नहीं हो सकता
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने भी इसका विरोध किया कहा कि जब एक समिति कोई आयोजन कर रही तो नगर निगम को जबरन खर्च क्यो करना,ये व्यवस्था खराब करने वाला, दोनों जगह अमर अमर अग्रवाल रावण दहन करेंगे क्या? पहले ही शहर में कई जगह अमर अग्रवाल रावण दहन करते आ रहे है।