कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील यादव निलंबित, सीएम हेल्प लाईन की कार्रवाई।

*जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई*

बिलासपुर, 30 सितम्बर 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामले में कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद, विकासखंड बिल्हा निर्धारित किया गया है।

      जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार  यादव के विरुद्ध युक्तियुक्तकरण एवं संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच तीन सदस्यीय दल से कराई गई। जांच समिति द्वारा 31 अगस्त एवं 23 सितम्बर 2026 को प्रस्तुत प्रतिवेदन तथा संबंधित अभिलेखों के परीक्षण के बाद  यादव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था।

     यादव द्वारा 25 सितम्बर को प्रस्तुत जवाब को संतोषप्रद नहीं पाया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में बरती गई गंभीर अनियमितता को प्रथमदृष्टया प्रमाणित मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में  यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *