निलंबित आईपीएस जी पी सिंह की ओर बहस पूरी ,सरकार की ओर के टी एस तुलसी करेंगे पैरवी, हाईकोर्ट में चल रही है सुनवाई।

बिलासपुर- राजद्रोह के मामले के आरोपी निलबिंत आईपीएस की याचिका पर हाईकोर्ट में जारी है ,निलंबित आईपीएस ने दो अलग अलग याचिका लगाकर सरकार की कार्यवाई को चुनौती दी है एक यचिका में कार्यवाई पर रोक की मांग की जबकि दूसरी याचिका मामले की जांच सीबीआई से करने के मांग की है।जीपी सिंह पर सरकार विरोधी करने के कारण राजद्रोह का मामला दर्ज है ,एसीबी ने व्यपारियो की शिकायत पर जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा समेत 15 ठिकानों पर छापे की कार्यवाई की है ,एस पी राहुल शर्मा सुसाइड मामले से ज्यादा चर्चाके आये जीपी सिंह पर अब कई मामले दर्ज हो गए है। पिछ्ली सुनवाई में हाईकोर्ट ने शासन से केश डायरी तलब की थी। जीपी सिंह की ओर से सीनियर एडव्होकेट किशोर भादुड़ी पैरवी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *