सर्व यादव समाज की कार्यकारिणी का होगा विस्तार, महिला कार्यकारिणी घोषित।

*सर्व यादव समाज की बैठक में समाज को मजबूत बनाने, संगठित करने पर चर्चा,

बिलासपुर। शहर में सर्व यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्व यादव समाज के नगर, जिला, संभाग एवं महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में सामाजिक संगठन के विस्तार सामाजिक एक जुटता तथा समाज के पदाधिकारी की घोषणा, कार्यकारिणी बनाने समाज को संगठित करने मजबूती प्रदान करने पर वरिष्ठ जनों की मौजूदगी पर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ जनों तथा प्रमुख जनों की बैठक में सामाजिक संगठन के विस्तार करने जिला ,नगर ,संभाग एवं महिला प्रकोष्ठ में ज्यादा से ज्यादा समाज के जागरूक लोगों को जोड़ने तथा कार्यकारिणी बनाई जाने पर चर्चा हुई है। सभी ने एक मत से समाज के जागरूक लोगों को नई कार्यकारिणी में जगह देने पर सहमति जताई है। रविवार  सितंबर को संभाग नगर जिला एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की बैठक में कार्यकारिणी की चयन सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा तथा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के नाम पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सर्व यादव समाज के उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने सामाजिक बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सर्व यादव समाज में जल्द से जल्द समाज की कार्यकारिणी बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर सामाजिक विस्तार करने तथा सामाजिक गतिविधियों को जोर देने पर चर्चा हुई । जिला, शहर, संभाग तथा महिला कार्यकारिणी में 35-35 पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी साथ ही सभी के सहमति से वरिष्ठ जनों की रायशुमारी से नगर महिला अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही सभी प्रकोष्ठ में नई टीम में कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। आज की बैठक में प्रमुख रूप से सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष,धनु यादव , जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव , संभागीय महासचिव जसवंत यादव ,नगर अध्यक्ष दुर्गेश यादव ,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता यादव, देशहा यादव समाज के जिला अध्यक्ष टीकाराम यादव, जागेश्वर यादव संतोष यादव ,अभिमन्यु ,विजय यादव, मनजीत ,देवनारायण यादव ,मन्नू यादव, सरिता यादव के अलावा संभाग नगर जिला एवं महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ जन पदाधिकारीगण मौजूद थे। विष्णु यादव तथा धनु यादव ने कहा है कि सर्व यादव समाज आने वाले समय में संगठन विस्तार के साथ-साथ सामाजिक एकता तथा सामाजिक सेवा भाव सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने , समाज में जागरूकता लाने , युवाओं तथा महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक भागीदारी निभाने सामाजिक संगठन में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *