बीजेपी की सरकार थी तो शहर में एक ही लाल बत्ती थी,भूपेश ने तीन लाल बत्ती दे दी। पूर्व सीएम रमन सिंह ने केवल अपनी कुर्सी बचाई ,पार्टी और कार्यकर्ताओं को नही, बीजेपी को इसके दुर गामी परिणाम झेलने पड़ेंगे।

बिलासपुर- बीजेपी को पूर्ववर्ती रमन सरकार का दंश झेलना ही पड़ेगा रमन सिंह ने बिलासपुर की और यंहा के कार्यकर्ताओं की जबरदस्त उपेक्षा की जिसका परिणाम ये हुआ कि आज उनके साथ केवल धक्का देने वाले सुरक्षा गार्ड ही है और ये अभी भी कार्यकर्ता से लेकर अपने नेता और मीडिया के लोगो को धक्का देते रहते है।कार्यकर्ता की उपेक्षा और उनको छोटा समझ कर उनकी बात नही सुनने के कारण आज बीजेपी का कार्यकर्ता मायूस है ।पार्टी का झंडा ऊंचा करने वाले कार्यकर्ता को पहले भी धक्का मिला और आज भी किसी पद की बजाय मिल रहा है। सीएम भूपेश बघेलने बिलासपुर में तीन लाल बत्ती दे दी एक पुराने कांग्रेस नेता बैजनाथ चंद्रकार को दूसरा सक्रिय कार्यकर्ता अटल श्रीवास्तव को लाल बत्ती दी ।इतना ही नही नए जिला अध्यक्ष को भी लाल बत्ती दे दी। बीजेपी भी इस तरह से लाल बत्ती देकर अपने कर्मठ कार्यकर्ता को दे सकती थी लेकिन रमन ने नही किया।खुद राज किया लेकिन पार्टी गर्त में चले गए।अब बृजमोहन जैसे कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने वाले नेता की जरूरत है । केंद्रीय संगठन बीबीछत्तीसगढ़ बीजेपी की हालत के लिए उतना ही जिम्मेदार है जितने पूर्व सीएम रमन ,आदिवासी नेता भी पार्टीको मजबूत रखने में कोई अहम भूमिका नही निभा पा रहे है , आज कार्यकर्ता की उपेक्षा कारण बिलासपुर सहित प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मनमसोस कर रहना पड़ रहा ,बेचारे छोटे कार्यकर्ता लड़ नही पाते ऊपर शिकायत करते है तो ऊपर का नेता कार्यकर्ता की बात सुनने के बाद स्थानीय नेता बता देता बिजेपी में अब संगठन नही व्यक्ति भारी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- तहसील न्यायालय में कलेक्टर साराँश मित्तर के निर्देश के…
Cresta Posts Box by CP