महिलाओं ने संतान की लंबी आयु के लिए रखा व्रत = सगरी (तालाब) बनाकर की पूजा अर्चना ।

बिलासपुर। पत्रकार कॉलोनी में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई श्री बलराम के जन्मोत्सव हलषष्ठी (कमरछठ) का पर्व बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक माहौल माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए व्रत रखा और भगवान से अपने बच्चों की सलामती की प्रार्थना की।

हर साल की तरह पत्रकार कॉलोनी रिंग रोड 2 में स्थित गार्डन में हलषष्ठी पूजा के लिए ‘सगरी’ (तालाब) बनाया गया। इस दिन कुश के पौधे की पूजा का खास महत्व होता है। महिलाओं ने सगरी में कुश का फूल सजाकर जल चढ़ाया, फल-फूल अर्पित किए और दीप जलाकर पूजा की। व्रती महिलाएं एक साथ बैठकर कथा का पाठ कर पर्व की महत्ता को बताया गया। इस मौके पर श्रीमती नमिता शुक्ला, श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती उमेद बाई, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती अलका च़देल, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्रीमती मधु विश्वकर्मा, श्रीमती हेमाक्षी विश्वकर्मा, श्रीमती उर्मिला टांडे, नंदिता दास आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *