कांग्रेस शासन में विधायक पांडे ने पूछा था रेट लिस्ट अब जारी हुई,ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान की रेट लिस्ट की जारी।

बिलासपुर, ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ रेट फिक्स कर दिया है , पहली बार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस पांच सौ रुपए लेगी दूसरी बार बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर एक हजार रुपया लेगी , कांग्रेस शासन काल में विधायक शैलेश पांडे ने पुलिस पर कार्रवाई का रेटलिस्ट पूछा था , तारबहार में लाइव कार्यक्रम विधायक शैलेश पांडे ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से पुलिस की कार्रवाई का रेट लिस्ट पूछा था उस समय मामला काफी गरमाया , बीजेपी ने खूब मजा लिया था , लेकिन आज सरकार बीजेपी की है और ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने पर रेट लिस्ट खुद जारी की है पहली बार बिना हेलमेट पकड़े जाने पर पांच सौ दूसरी बार पकड़े जाने पर एक हजार का चालान कटेगा कटेगा ट्रैफिक पुलिस ने बाकायदा रेट लिस्ट जारी किया है हालांकि रेट लिस्ट में ये नहीं लिखा है कि ये शासन से जारी हुआ है। लेकिन पुलिस ने जारी किया है तो शासन से ही जारी हुआ होगा, लोग ऐसी चर्चा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *