बिलासपुर,बीएसएनएल को; ग्राहक-केंद्रित नई डिजिटल पहल की घोषणा
बिलासपुर,भारत के विश्वसनीय सार्वजनिक क्षेत्र के दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में बीएसएनएल राष्ट्र को सुरक्षित, सुलभ, किफायती और समावेशी डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में भी विश्वसनीय संचार सेवाएँ सुनिश्चित करते हुए बीएसएनएल आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया की दृष्टि से प्रेरित होकर स्वदेशी तकनीकों और ग्राहक-केंद्रित नवाचारों से सुसज्जित एक सशक्त और भविष्य उन्मुख दूरसंचार नेटवर्क का निर्माण कर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस समारोहों के अंतर्गत बीएसएनएल ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने और उन्नत कनेक्टिविटी व मनोरंजन को अधिक सुलभ बनाने हेतु कई नई पहल और विशेष ऑफर प्रस्तुत कर रहा है।
स्वतंत्रता दिवस विशेष घोषणाएँ
1. Re. 1 फ्रीडम 2.0 ऑफर
नए ग्राहकों को केवल 1 रुपये में बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क का अनुभव
लाभः
प्रतिदिन 1 GB डेटा
प्रतिदिन 100 SMS
असीमित वॉइस कॉल
24 दिन की वैधता
यह ऑफ़र ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की मोबाइल सेवाओं का अनुभव करना और भारत के विश्वसनीय दूरसंचार नेटवर्क से जुड़ना आसान और किफ़ायती बनाने के लिए तैयार किया गया है।
2. बीएसएनएल फाइबर फ्रीडम प्लान ₹1,111 प्रति माह
बीएसएनएल ने फाइबर फ्रीडम प्लान पेश किया है, जो ₹1,111 प्रति माह की विशेष प्रारंभिक कीमत पर प्रीमियम ब्रॉडबैंड और मनोरंजन अनुभव प्रदान करता है।
इस प्लान में शामिल सुविधाएँ:
200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड
5,000 GB मासिक डेटा
25+ प्रीमियम OTT प्लेटफ़ॉर्म तक पहुँच
एक ही कनेक्शन से ब्रॉडबैंड और डिजिटल मनोरंजन का संपूर्ण अनुभव
3. बीएसएनएल एंटरटेनमेंट टीवी (Tango द्वारा संचालित)
बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों को BSNL Selfcare App पर निःशुल्क उपलब्ध।
लाइव टीवी चैनल और ऑन-डिमांड मनोरंजन सामग्री का आनंद मोबाइल पर।
4. बीएसएनएल सैटेलाइट फोन सेवाएँ
Global Satellite Phone Service (GSPS) के माध्यम से अब दूर-दराज़ और कठिन इलाकों में भी
आसानी से बात कर पाएँगे।
नहीं पहुँचता वहाँ भी बीएसएनएल की सैटेलाइट सेवा से भरोसेमंद
24।दन का वधता
यह ऑफ़र ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की मोबाइल सेवाओं का अनुभव करना और भारत के विश्वसनीय दूरसंचार नेटवर्क से जुड़ना आसान और किफ़ायती बनाने के लिए तैयार किया गया है।