सड़क दुर्घटना में गायो की मौत के लिए एन एच जिम्मेदार, एन एच अथॉरिटी को गायों की मौत के लिए ठहराया जिम्मेदार,पहली बार पशुपालन विभाग ने एन एच को लिखा कड़ा पत्र।

बिलासपुर, सड़क दुर्घटना में गायो की मौत पर पशु पालन विभाग के संयुक्त संचालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी को जिम्मेदार ठहराया है ,जिला पशु विभाग के संयुक्त संचालक ने पहली बार दम दिखाया है , गायों की मौत के लिए एन एच अथॉरिटी कि लापरवाही को  जिम्मेदार बताया है, संयुक्त संचालक ने,  विभागीय पत्र में एन एच आई पर आरोप लगाया है  कि वो घटना कि सूचना नहीं देती कि दुर्घटना की जानकारी नहीं देने के कारण न पशुओं का इलाज हो पाता न पोस्टमार्टम हो पाता है , जबकि घटना की जानकारी तुरत देने पर गायों का इलाज हो सकता उनको बचाया जा सकता है, मृत गायों का पोस्टमार्टम हो सकता है, एन एच की लापरवाही है जिसके कारण घायल गायों की मौत हो जाती है, पहली बार पशु पालन विभाग जाग है और इस तरह का पत्र एनएचआई को जारी किया है। आए दिन सड़क दुर्घटना में गायो की मौत हो रही है , चुकी पशु बेजुबान है इसलिए कोई इनके लिए खड़े नहीं होता, भाजपा की सरकार में गायो को संरक्षण नहीं मिल पा रहा है और सड़क दुर्घटना में गायो की मौत हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
* *छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय Sports Science Support दिलाने…
Cresta Posts Box by CP