* *छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय Sports Science Support दिलाने की दिशा में बृजमोहन अग्रवाल की पहल
* बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया खेल विज्ञान विशेषज्ञों का मुद्दा, देशभर में 173 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी
* छत्तीसगढ़ में Sports Psychologist और Nutrition Expert की आवश्यकता को बृजमोहन अग्रवाल ने प्रमुखता से रखा
* प्रतिभा से पदक तक खिलाड़ियों के लिए स्थायी Sports Science व्यवस्था पर बृजमोहन अग्रवाल का जोर
नई दिल्ली, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में खेल विज्ञान विशेषज्ञों, Sports Psychology, Nutrition और स्थायी Sports Science व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार देश के 23 राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (NCOEs) में खेल विज्ञान कर्मियों के 384 स्वीकृत पदों में 211 पद भरे हुए हैं, जबकि शेष पदों पर लागू भर्ती नियमों के अनुसार नियुक्तियां की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञ सुविधाओं पर विशेष जोर
बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के SAI Training Centres और Khelo India Centres में खेल मनोवैज्ञानिकों और पोषण विशेषज्ञों की उपलब्धता का विषय भी प्रमुखता से रखा।
मंत्रालय ने जानकारी दी कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के इन केंद्रों में मनोवैज्ञानिक और पोषण विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक खेलों में प्रशिक्षण के साथ Sports Science, Nutrition, Psychology, Biomechanics और Performance Analysis खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी इन आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ सहयोग का पूरा लाभ मिलना चाहिए।
मजबूत Sports Science Ecosystem की दिशा में पहल
बृजमोहन अग्रवाल ने खेल विज्ञान व्यवस्था को दीर्घकालिक और संस्थागत स्वरूप देने तथा चिकित्सा, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने का विषय भी रखा।
केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि SAI के भर्ती नियमों में हाल ही में संशोधन किया गया है तथा Sports Science Associates, Performance Analysts और प्रमुख चिकित्सा, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों के साथ MoU के माध्यम से खेल विज्ञान ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के साथ आधुनिक खेल विज्ञान, पोषण और मनोवैज्ञानिक सहयोग भी मिले, ताकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाएं।