6: 50 करोड रुपए की लागत से लगभग 22000 वर्ग फीट का निर्माण होगा
21 अगस्त तक टेंडर डालने की तारीख 27 अगस्त को टेंडर खुलेगा
बिलासपुर 6 अगस्त हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने टेंडर पोर्टल से डाउनलोड की गई जानकारी के आधार पर बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के टर्मिनल विस्तार का टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत लगभग 6:50 करोड रुपए की लागत से 22000 वर्ग फीट में निर्माण किया जाएगा जिसमें लगभग 16000 वर्ग फीट निर्माण केंद्रीय रूप से वतना खुला होगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि लंबे समय से किया जा रहे जन संघर्ष का यह परिणाम है के बिलासपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट में टर्मिनल भवन वस्तुतः 1980 के दशक के पुराने भवन और उसमें किए गए मामूली सुधार और विस्तार के तहत चलाई जा रही है। बिलासपुर में 72 सीटर विमान ऑपरेट करते हैं परंतु डिपार्चर हाल में 72 लोगों के बैठने की भी सुविधा नहीं है। अराइवल हॉल का हाल और बुरा है यहां वह मुश्किल 30 35 कुर्सियां है और पूरे यात्री एक साथ खड़े होने पर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। टर्मिनल भवन के अंदर बा मुश्किल एक चाय कॉफी शॉप है इसी तरह टॉयलेट आदि भी बहुत कम संख्या में है। इसी के अंदर विप लॉन्च भी है और इससे जुड़ा हुआ एयरपोर्ट प्रबंधन का ऑफिस भी। कुल मिलाकर वर्तमान टर्मिनल भवन अत्यंत छोटा है और इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियों के द्वारा उड़ान प्रारंभ नहीं करने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण था।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी के द्वारा यह टेंडर 6:50 करोड रुपए की लागत का जारी किया गया है और बनने वाला भवन वर्तमान भवन के आगे जहां पर एयरपोर्ट का दरवाजा और बाउंड्री वॉल है उसे जगह बनाया जाएगा। इसका आकार लगभग 22000 वर्ग फिट होगा और 16000 वर्ग फीट क्लोज एरिया होगा जिसमें पूरा का पूरा डिपार्चर हाल शिफ्ट हो जाएगा और पुराने टर्मिनल भवन को केवल अराइवल हाल के रूप में उपयोग किया जाएगा।
हवाई सुविधाजन संघर्ष समिति ने टेंडर का भली-भांति प्रचार प्रसार किया जाने की मांग की है और कहा है की अच्छी गुणवत्ता से काम करने वाले ठेकेदार इसमें भाग लें और जल्दी से जल्दी इस औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह काम प्रारंभ किया जाए। टेंडर में निवेद डालने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है और इसे 27 अगस्त को खोला जाएगा।