कार्यकर्ता सक्रिय हो जाये, भाजपा राष्ट्र सेवा समाज सेवा वाली पार्टी, मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र सक्रिय हो जाये, संभागीय बैठक में बोले जामवाल साय।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के आकांक्षी विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक स्व.लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यो की चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलित कर की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और समाज सेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाला संगठन है। आगामी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निर्वहन करे। संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। श्री जामवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बनाए। युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ किया जाए।

 प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संत शिरोमणि गुरु रविदास  की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि गुरु रविदास  ने समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। पार्टी द्वारा जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता आगामी सभी कार्यक्रमों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया तथा सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य करने को कहा।

 बैठक के पूर्व ऑडिटोरियम परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने एक पेड मॉ के नाम पौधा रोपण किया। बैठक में आभार भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी व महापौर धमतरी जगदीश रामू रोहरा व संचालन संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि*…
Cresta Posts Box by CP