नाबालिग को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, पुलिस और भाजपा नेता के परिवार से जुड़े अपराधी , और फिर पकड़ाई खुशबू बुधिया, छुड़ाने भाजपा नेता थानेदार को लगाते रहे फोन।।
नाबालिग को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, पुलिस और भाजपा नेता के परिवार से जुड़े अपराधी , और फिर पकड़ाई खुशबू बुधिया, छुड़ाने भाजपा नेता थानेदार को लगाते रहे फोन।।
सरकंडा पुलिस द्वारा नाबालिग बच्ची को डरा धमका कर सोने के जेवरात को कब्जे मे लेने वाले आरोपियो को किया गिरफ़तार
अवैध रूप से सोने के जेवरात को खरीदने वाले खरीददार भी हुए सलाखो के पीछे
चर्चित भयादोहन के प्रकरण मे सरकंडा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही मे अब तक एक महिला सहित 09 व्यक्ति हुए गिरफ़तार
नाबालिग बच्ची को डरा धमका कर सोने के जेवरात एवं नगद राशि की बंदरबांट करने वाले एवं खरीददार हुए सलाखो के पीछे
आरोपियो से हुआ भयादोहन से प्राप्त सोने के जेवरात एवं नगद राशि आरोपियो एवं खरीददारो से विधिवत जप्त।
गिरफ़तार आरोपियो का नाम –
दिनांक 05.08.2026 को गिरफ़तार आरोपियो का नाम – –
01.प्रियम शर्मा पिता सत्येश शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी राजा विहार मोपका सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0
2. आकाश झा पिता प्रदीप झा उम्र 18 वर्ष 06 माह सा० गायत्री परिसर मोपका सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
03.शौर्य करोलिया पिता संदीप करोलिया उम्र 18 वर्ष 01माह ड्रीम पैलेस के सामने एलआईसी ऑफिस पास सरकण्डा बिलासपुर छ0ग0
04.राजेश सोनी उर्फ राजू पिता स्व. नारायण प्रसाद सोनी उम्र 57वर्ष सा० गया विहार सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
05 खुशबू बुधिया पति अभिषेक बुधिया उम्र 41 वर्ष सा० जुनी लाईन बिलासपुर डॉ. मेधानी क्लिनीक के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ0ग0
पूर्व मे दिनांक 02.08.2026 को गिरफ़तार आरोपियो के नाम –
1. आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका विवेकानंद नगर चैकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग0
2. आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा उम्र 19 वर्ष सा० दिनदयाल कालोनी बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
3. प्रिंस साहु पिता नंदकिशोर साहु उम्र 18 वर्ष 03माह सा० दिन दयाल कालोनी बहतराई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।
4. आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चैक के पीछे आर०के० नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ०ग०
बिलासपुर,- प्रार्थी निवासी रूचि भवन राजीव विहार सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0 द्वारा जनवरी 2025 से 01.07.2026 के रात्रि 01ः00 बजे के मध्य घटना स्थल आर आर रिसार्ट के पास मोपका रोड सरकंडा मे उनकी नातिन को डरा धमका कर तथा उनके परिजनो को मार डालने का भय दिखलाकर 14,50,000 रूपये तथा सोने के ज्वेलरी वजन लगभग 450 ग्राम को अवैध रूप से कब्जे मे लेने वाले आरोपी आयुष यादव, प्रिंस साहू, आदश शर्मा प्रियम शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1122/2026 पंजीबद्ध कराया गया।
थाना क्षेत्रांतर्गत हुई अप्रत्याषित घटना व नाबालिग बच्ची को मोहरा बनाकर की गई गंभीर घटना को दृष्टीगत रखते हुए श्रीमान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक षहर बिलासपुर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के निर्देश पर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व मे टीम का गठन कर त्वरित एवं छापामार कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.08.2026 को मामले के आरोपी 01. आयुष यादव 02. आदर्श शर्मा 03. प्रिंस साहु 04. आदित्य पांडे को गिरफ़तार कर पूछताछ के दौरान घटना मे संलिप्त अन्य आरोपी प्रियम शर्मा एवं शौर्य कोरोलिया के बारे मे जानकारी मिली।
मामले की गम्भीरता एवं वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस बल द्वारा लगातार 72 घंटे के भीतर अथक प्रयाश , तत्परता तथा कार्यकुशलता के परिणाम स्वरूप मामले के अन्य आरोपी व अवैध रूप से भयादोहन कर हासिल किये सोने के जेवरात को खरीददारो से जप्त किया गया तथा दिनांक 05.08.2026 को अन्य आरोपी 01.प्रियम शर्मा 02. आकाश झा 03.शौर्य करोलिया 04.राजेश सोनी उर्फ राजू 05 खुशबू बुधिया को विधिवत गिरफ़तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिन्हे न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड मे जेल भेज दिया गया है।